Sansani Tez Khabar - Kabhi jite the ek-dusre ke bahon me, Aaj ban gyee Bhai-Bahan

कभी जीते थे एक-दूसरे की बाहों में, आज बन गए भाई-बहन

बुलंदशहर जिले
के अगोता गांव में घटी इस अनोखी घटना में खाप पंचायत के एक तुगलकी फरमान के बाद यहां एक पति-पत्‍नी अब भाई-बहन बन गए हैं। पंचों के अनुसार उन्‍होंने यह फैसला इस जोड़े के सगोत्रीय होने की वजह से लिया है। पंचायत तो इन्‍हें अलग रहने का फरमान सुना ही दिया है वहीं दूसरी ओर इनके परिजनों ने भी इन्‍हें जान से मारने की धमकी दी है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस जोड़े ने एक माह पहले ही चोरी-छिपे आर्य समाज में शादी की थी और 15-20 दिन एक साथ रहने के बाद ये सोचकर घर लौट आए कि परिजन शायद उनके रिश्‍ते को स्‍वीकार कर लेंगे। लेकिन हुआ ठीक इसका उल्‍टा और परिजनों ने इन्‍हें जान से ही मारने की धमकी दे डाली है। दूसरी तरफ पंचायत के फरमान के बाद तो अब इनका साथ रहना लगभग नामुमकिन हो चला है।

इसीलिए इस प्रेमी युगल ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। खबर है कि एसएसपी ने भी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Comments

  1. kitni beraham hai ye duniya ye samaaj !!!!!

    ReplyDelete
  2. samaaj ko inki help karni chahiye naa ki inhein alag !!!!!

    ReplyDelete
  3. Ye to aapna aapna manna hi Guru ji. jo samaz me jite hi samaz ko mante hi jinke man me abhi bhi aapne purwazo ka banaya samaza ka biswas hi wo aisa hi karte hi

    ReplyDelete

Post a Comment